जिला पंचायत सदस्य संध्या लोधी और भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गोली मारी गई।

खनियांधाना
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकला थाने की सीमा में एक जिला पंचायत सदस्य और उनके पति सहित समर्थकों पर जानलेवा हमला किया गया। समझा जाता है कि गोली उनकी कार पर चलाई गई. घटना बुधवार रात 11 बजे की बताई गई। गुरुवार की सुबह से ही विरोध में थाने के सामने की घेराबंदी कर दी गयी है.
किसान मोर्चा मंडल पार्टी बामौरकला के अध्यक्ष सियाराम लोधी की पत्नी जिला पंचायत सदस्य संध्या लोधी ने बताया कि बदमाशों ने उन पर भी फायर किए हैं। इसके अलावा उनकी गाड़ी पर हल्का निशान है। वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हमले में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। जिला पंचायत सदस्य ने इस संबंध में आज बामौरकला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथी बामोरकला पुलिस थाने के सामने चक्का जाम किया गया
क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी मौके पर पूछे और जिला पंचायत सदस्य के समर्थकों को समझा कर चक्का जाम हट वाया। और दोषियों को खिलाफ करवाई की जान का आश्वासन दिया गया।
शिवपुरी जिला पंचायत के वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य संध्या लोधी के पति सियाराम लोधी ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपनी पत्नी संध्या के साथ रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने पिपरा गांव स्थित अपने घर गए थे। उनकी पत्नी संध्या लोधी स्कार्पियो में बैठी थीं, जबकि मैं अपने अन्य साथियों के साथ आगे वाली गाड़ी में सवार था। दूसरी गाड़ी में राजकुमार लोधी और बैजनाथ भी सवार थे। वह रात करीब 11 बजे अपने गांव के लिए रवाना हुए।
पिपरा गांव में पुरानी रंजिश के बाद सौरभ ठाकुर, बंटी ठाकुर, अरविंद ठाकुर व अन्य अज्ञात लोगों ने दोनों वाहनों को रोक लिया। इसके बाद सभी ने वाहनों पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उसने अपनी पत्नी को लेकर भागकर उसकी जान बचाई। हालांकि, उसके कुछ साथियों को पकड़कर मारपीट की गई। हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं। हथियारों से निकले गोले दोनों वाहनों में जा लगे। इस मारपीट में बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मारपीट के विरोध में हमलावरों के पकड़े न जाने पर थाने के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है।



